IPO :
इस साल आईपीओ से निवेशकों को मिला 25% औसत रिटर्न, 2 ने निवेशकों का पैसा किया डबल
IPO
Market 2025 : साल 2025 की पहली छमाही यानी जनवरी से जून 2025 के बीच 24
कंपनियों ने आईपीओ से 45,000
करोड़ रुपये का फंड जुटाया है. एक साल 2024 के पहले 6
महीने से 45 फीसदी ज्यादा है.
IPO
News : साल 2025 में आईपीओ मार्केट का कुल प्रदर्शन मजबूत रहा, जिससे निवेशकों को लगभग 25% का औसत रिटर्न मिला. (Image: Shutterstock)
IPO
2025 Report : साल 2025 की पहली छमाही यानी जनवरी से जून 2025 के बीच 24
कंपनियों ने आईपीओ से 45,000
करोड़ रुपये का फंड जुटाया है. एक साल 2024 के पहले 6
महीने से 45 फीसदी ज्यादा है.
ग्लोबल ट्रेड टेंशन, जियो-पॉलिटिकल
टेंशन और व्यापक आर्थिक चिंताओं के बावजूद 2025 की पहली छमाही (जनवरी-जून) में आईपीओ मार्केट में अच्छा
खासा एक्शन देखने को मिला. हालांकि, इस अवधि के दौरान आईपीओ की संख्या घटकर 24 रह गई, जो
2024 की जनवरी-जून अवधि में 36 थी.
इससे पता चलता है कि आईपीओ के एवरेज साइज में बढ़ोतरी हुई
है. विशेषज्ञों का कहना है कि आगे चलकर घरेलू निवेश के मजबूत फ्लो, निवेश को लेकर पॉजिटिव सेंटीमेंट, और मजबूत ग्रोथ की संभावना के कारण 2025 की दूसरी छमाही में आईपीओ मार्केट के सतर्क रूप से मजबूत
बने रहने की उम्मीद है. मर्चेंट बैंकर ने आईपीओ को लेकर 6 महीनों के आंकड़े जारी किए हैं.
2025 में 25%
का औसत रिटर्न
इस मोमेंटम को बढ़ाते हुए 2025 की पहली छमाही में सेबी के पास कुल 118 कंपनियों ने आईपीओ के लिए शुरुआती दस्तावेज दाखिल किए हैं.
यह 2024 की इसी अवधि के 52 के आंकड़े से अधिक हैं. जनवरी-जून,
2025 के दौरान, 24 मुख्य एक्सचेंज के आईपीओ आए जिसमें से 67 फीसदी इश्यू प्राइस से बढ़त के साथ लिस्ट हुए. आईपीओ का
कुल प्रदर्शन मजबूत रहा, जिससे
निवेशकों को लगभग 25 फीसदी
का औसत रिटर्न (ipo market return) मिला.
ये हैं सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाले फंड (इश्यू प्राइस
से)
Prostarm
Info Systems : 109.76%
Quality
Power Electrical Equipments : 108.25%
Quadrant
Future Tek : 78.91%
Sambhv
Steel Tubes : 54.4%
Scoda
Tubes : 47.14%
Belrise
Industries : 38.17%
Ellenbarrie
Industrial Gases : 38.16%
Crizac
: 36.84%
जेएम फाइनेंशियल इंस्टिट्यूशनल सिक्योरिटीज की मैनेजिंग
डायरेक्टर और प्रमुख इक्विटी कैपिटल मार्केट्स नेहा अग्रवाल ने कहा कि साल की
पहली छमाही में ग्लोबल ट्रेड टेंशन, जियो पॉलिटिकल टेंशन और व्यापक आर्थिक चुनौतियों के कारण
बाजार की धारणा प्रभावित हुई. इन चिंताओं के बावजूद, कंपनियों ने इस अवधि के दौरान आईपीओ के माध्यम से 45,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जुटाई है.
2025 के कुछ बड़े IPO
इस अवधि के दौरान आए प्रमुख आईपीओ में एचडीबी फाइनेंशियल
सर्विसेज (12,500 करोड़
रुपये),
हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज (8,750 करोड़ रुपये), श्लॉस बेंगलूर (3,500 करोड़ रुपये) और एथर एनर्जी (2,981 करोड़ रुपये) शामिल हैं. इनमें से ज्यादातर आईपीओ में नए
शेयर जारी करने के साथ प्रमोटर्स वारा बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाई गई. आईपीओ रूट से
फंड जुटाने वाली कंपनियों में से अधिकांश
औद्योगिक क्षेत्रों मसलन मैन्युफैक्चरिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर से
संबंधित थीं.
कहां इस्तेमाल हुआ फंड
इस फंड का उपयोग कंपनियों ने मुख्य रूप से व्यावसायिक
विस्तार योजनाओं के फाइनेंसिंग, कर्ज
चुकाने और वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने के लिए किया. अकेले जुलाई माह
में 4 आईपीओ आए. वहीं कम-से-कम 5 आईपीओ पाइपलाइन में हैं. च्वॉइस कैपिटल एडवाइजर्स के सीईओ
रतिराज टिबरेवाल ने कहा कि 2025 की दूसरी छमाही आईपीओ के लिए सतर्कता के साथ आशावादी बनी
हुई है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें