NFO :
म्यूचुअल फंड की 9 नई स्कीम में निवेश का मौका, खुलने जा रहे हैं ये मजबूत थीम वाले न्यू फंड ऑफर
New
Fund Offer : निवेश के लिए म्यूचुअल
फंड की इनोवेटिव और नई स्कीम की तलाश में हैं तो अगले 5 दिन आपके पास बेहतरीन मौका है. 30 जून से 4
जुलाई के बीच अलग अलग थीम वाली 9
नई म्यूचुअल फंड स्कीम शुरू होने जा रही हैं.
NFO :
बाजार में इन दिनों इनोवेटिव थीम पर आधारित कई म्यूचुअल फंड
कंपनियां अपना न्यू फंड ऑफर लेकर आ रही हैं. (AI Generated)
NFO
Updates, Mutual Funds New Fund Offer : अगर
आप निवेश के लिए म्यूचुअल फंड की किसी इनोवेटिव और नई स्कीम की तलाश में हें तो
अगले 5 दिन आपके पास बेहतरीन मौका है. 30 जून से 4
जुलाई के बीच अलग अलग थीम वाली 9
नई म्यूचुअल फंड स्कीम शुरू (NFO) होने जा रही है. बाजार में इन दिनों इनोवेटिव थीम पर आधारित
कई म्यूचुअल फंड कंपनियां अपना न्यू फंड ऑफर लेकर आ रही हैं. इसके पीछे वजह है कि
निवेशकों में नई थीम वाले NFO का
क्रेज बढ़ रहा है.
एनएफओ (NFO) के जरिए कोई म्यूचुअल फंड कंपनी यानी एसेट मैनेजमेंट कंपनी
निवेशकों को किसी नई स्कीम में पहली बार यूनिट बेचती है. एनएफओ की अवधि के दौरान, निवेशक उस म्यूचुअल फंड स्कीम की यूनिट को फेस वैल्यू पर
खरीद सकते हैं, जो आमतौर पर 10 रुपये प्रति यूनिट निर्धारित होती है. एनएफओ का उद्देश्य
स्पेसिफिक एसेट क्लास या सेक्टर में निवेश करने के लिए निवेशकों से फंड जुटाना है.
अगले 5 दिनों में खुलने वाले ये सभी न्यू फंड ऑफर अलग अलग
कैटेगरी के हैं. ऐसे में आप भी म्यूचुअल फंड की कुछ मजबूत थीम में पैसे लगाकर आगे
बेहतर मुनाफा कमा सकते हैं.
ICICI
Prudential Nifty Private Bank Index Fund
फंड हाउस : आईसीआईसीआई प्रू म्यूचुअल फंड
इश्यू ओपेन डेट : 1 जुलाई, 2025
इश्यू क्लोजिंग डेट : 14 जुलाई, 2025
टाइप : ओपन एंडेड
कैटेगरी : इक्विटी सेक्टोरल बैंकिंग
मिनिमम इन्वेस्टमेंट : 1,000 रुपये
लॉक इन पीरियड : कुछ नहीं
एग्जिट लोड : कुछ नहीं
रिस्कोमीटर : वेरी हाई
बेंचमार्क : Nifty Private Bank TRI
JM
Large & Mid Cap Fund
फंड हाउस : जेएम फाइनेंशियल म्यूचुअल फंड
इश्यू ओपेन डेट : 4 जुलाई, 2025
इश्यू क्लोजिंग डेट : 18 जुलाई, 2025
टाइप : ओपन एंडेड
कैटेगरी : इक्विटी लार्ज एंड मिडकैप
मिनिमम इन्वेस्टमेंट : 1,000 रुपये
लॉक इन पीरियड : कुछ नहीं
एग्जिट लोड : 180 दिनों के पहले भुनाने पर 1%
रिस्कोमीटर : वेरी हाई
बेंचमार्क : NIFTY Large Midcap 250 TRI
Nippon
India MNC Fund
फंड हाउस : निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड
इश्यू ओपेन डेट : 2 जुलाई, 2025
इश्यू क्लोजिंग डेट : 16 जुलाई, 2025
टाइप : ओपन एंडेड
कैटेगरी : थीमैटिक एमएनसी
मिनिमम इन्वेस्टमेंट : 500 रुपये
लॉक इन पीरियड : कुछ नहीं
एग्जिट लोड : 1 साल के पहले भुनाने पर 1%
रिस्कोमीटर : वेरी हाई
बेंचमार्क : NIFTY MNC TRI
Sundaram
Multi-Factor Fund
फंड हाउस : सुंदरम म्यूचुअल फंड
इश्यू ओपेन डेट : 2 जुलाई, 2025
इश्यू क्लोजिंग डेट : 16 जुलाई, 2025
टाइप : ओपन एंडेड
कैटेगरी : इक्विटी थीमैटिक
मिनिमम इन्वेस्टमेंट : 100 रुपये
लॉक इन पीरियड : कुछ नहीं
एग्जिट लोड : 1 साल के पहले भुनाने पर 1%
रिस्कोमीटर : वेरी हाई
बेंचमार्क : BSE 200 TRI
TRUSTMF
Multi Cap Fund
फंड हाउस : ट्रस्ट म्यूचुअल फंड
इश्यू ओपेन डेट : 30 जून, 2025
इश्यू क्लोजिंग डेट : 14 जुलाई, 2025
टाइप : ओपन एंडेड
कैटेगरी : इक्विटी मल्टीकैप
मिनिमम इन्वेस्टमेंट : 1,000 रुपये
लॉक इन पीरियड : कुछ नहीं
एग्जिट लोड : 180 दिनों के पहले भुनाने पर 1%
रिस्कोमीटर : वेरी हाई
बेंचमार्क : Nifty 500 Multicap 50:25:25
TRI
JioBlackRock
Liquid Fund
फंड हाउस : जियोब्लैकरॉक म्यूचुअल फंड
इश्यू ओपेन डेट : 30 जून, 2025
इश्यू क्लोजिंग डेट : 2 जुलाई, 2025
टाइप : ओपन एंडेड
कैटेगरी : डेट लिक्विड
मिनिमम इन्वेस्टमेंट : 500 रुपये
लॉक इन पीरियड : कुछ नहीं
एग्जिट लोड
- 1 दिन के पहले भुनाने पर 0.0070%
- 2 दिन के पहले भुनाने पर 0.0065%
- 3 दिन के पहले भुनाने पर 0.0060%
- 4 दिन के पहले भुनाने पर 0.0055%
- 5 दिन के पहले भुनाने पर 0.0050%
- 6 दिन के पहले भुनाने पर 0.0045%
रिस्कोमीटर : लो टु मॉडरेट
बेंचमार्क : NIFTY Liquid Index A-I
JioBlackRock
Money Market Fund
फंड हाउस : जियोब्लैकरॉक म्यूचुअल फंड
इश्यू ओपेन डेट : 30 जून, 2025
इश्यू क्लोजिंग डेट : 2 जुलाई, 2025
टाइप : ओपन एंडेड
कैटेगरी : डेट मनी मार्केट
मिनिमम इन्वेस्टमेंट : 500 रुपये
लॉक इन पीरियड : कुछ नहीं
एग्जिट लोड : कुछ नहीं
रिस्कोमीटर : लो टु मॉडरेट
बेंचमार्क : NIFTY Money Market Index A-I
JioBlackRock
Overnight Fund
फंड हाउस : जियोब्लैकरॉक म्यूचुअल फंड
इश्यू ओपेन डेट : 30 जून, 2025
इश्यू क्लोजिंग डेट : 2 जुलाई, 2025
टाइप : ओपन एंडेड
कैटेगरी : डेट ओवरनाइट
मिनिमम इन्वेस्टमेंट : 500 रुपये
लॉक इन पीरियड : कुछ नहीं
एग्जिट लोड : कुछ नहीं
रिस्कोमीटर : लो
बेंचमार्क : NIFTY 1D Rate Index
Invesco
India Income Plus Arbitrage Active FoF
फंड हाउस : इन्वेस्को इंडिया म्यूचुअल फंड
इश्यू ओपेन डेट : 2 जुलाई, 2025
इश्यू क्लोजिंग डेट : 16 जुलाई, 2025
टाइप : ओपन एंडेड
कैटेगरी : डेट अदर
मिनिमम इन्वेस्टमेंट : 1,000 रुपये
लॉक इन पीरियड : कुछ नहीं
एग्जिट लोड : कुछ नहीं
रिस्कोमीटर : वेर हाई
बेंचमार्क : Nifty Corporate Bond Index
A-II (60), NIFTY 50 Arbitrage TRI (35), NIFTY 1D Rate Index (5)
(नोट : इस आर्टिकल का उद्देश्य जानकारी देना है, ना कि यह निवेश की सलाह है. किसी भी इंडेक्स में पुराना
रिटर्न आगे भी जारी रहेगा या नहीं, इसकी गारंटी नहीं है. यह भविष्य में कायम भी रह सकता है और
नहीं भी. बाजार में जोखिम होती है, इसलिए निवेश के पहले एक्सपर्ट की सलाह लें.)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें