Gold Rate Today: सोना लगातार तीसरे दिन हुआ सस्ता, जानिए आपके शहर का ताजा रेट
Gold Rate Today: सोना लगातार तीसरे दिन हुआ सस्ता, जानिए आपके शहर का ताजा रेट
सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर है।
देशभर में सोने की कीमतों में लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है।
आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 450 रुपये सस्ता होकर दिल्ली में ₹97,730 और मुंबई में ₹97,580 पर पहुंच गया। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी ₹89,400 से ₹89,600 के बीच कारोबार कर रहा है l
देश के प्रमुख शहरों में सोने की ताज़ा कीमतें –
22 और 24 कैरेट सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है।
अगर हम देश के बड़े शहरों की बात करें, तो दिल्ली, जयपुर, लखनऊ, नोएडा और गाजियाबाद में 22 कैरेट सोना ₹89,600 प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना ₹97,730 में बिक रहा है।
वहीं, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, पटना और बेंगलुरु जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड ₹89,450 और 24 कैरेट ₹97,580 प्रति 10 ग्राम के भाव पर उपलब्ध है।
ये रेट्स देशभर में गोल्ड मार्केट के ट्रेंड्स और लोकल टैक्स के अनुसार तय होते हैं।
इन दामों में स्थानीय टैक्स और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं होते, इसलिए अंतिम कीमत आपके शहर में ज्वेलर पर निर्भर करती है।चांदी ने पकड़ी रफ्तार
सोने के मुकाबले चांदी में तेजी बनी हुई है।
मंगलवार को चांदी का भाव ₹2,000 बढ़कर ₹1,08,100 प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है, जो कि बीते महीनों का उच्चतम स्तर माना जा रहा है।
सोने की कीमत कैसे तय होती है?
भारत में सोने की कीमतें कई फैक्टर पर निर्भर करती हैं
जैसे –
अंतरराष्ट्रीय मार्केट में गोल्ड रेट
डॉलर-रुपया एक्सचेंज रेट
इंपोर्ट ड्यूटी और जीएसटी
बाज़ार में मांग और आपूर्ति
भारत में सोना केवल निवेश नहीं, बल्कि शादी, त्योहार और सांस्कृतिक परंपरा का अभिन्न हिस्सा है।
ऐसे में इसके दाम में हर उतार-चढ़ाव आम लोगों की जेब पर सीधा असर डालता है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें