बुधवार, 11 जून 2025

सुकन्या समृद्धि योजना : बेटी के नाम करें निवेश और रिटर्न में करोड़ों!

सुकन्या समृद्धि योजना : बेटी के नाम करें निवेश और रिटर्न में करोड़ों!


बेटी की पढ़ाई और शादी जैसे बड़े खर्चों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) की शुरुआत की है। 

यह योजना न केवल सुरक्षित है, बल्कि इसमें मिलने वाला 8.2% सालाना ब्याज (FY 2025-26) इसे और भी आकर्षक बना देता है। 

कम निवेश में बड़ा फंड तैयार करने की चाह रखने वालों के लिए SSY एक बेहतरीन विकल्प है l 

मासिक निवेश और संभावित रिटर्न (21 साल बाद)


अगर आप SSY में ₹1,000 प्रति माह निवेश करते हैं तो 15 साल में ₹1.80 लाख जमा कर करीब ₹5.09 लाख मिल सकते हैं। 

₹2,000 पर ₹10.18 लाख, 

₹3,000 पर ₹15.27 लाख (अनुमानित), 

₹5,000 पर ₹25.46 लाख और 

₹10,000 मासिक निवेश पर करीब ₹51.03 लाख की मैच्योरिटी राशि मिल सकती है। 

ये सभी आंकड़े 8.2% सालाना ब्याज दर पर आधारित हैं।

> ये अनुमान 8.2% सालाना ब्याज दर के आधार पर हैं। 

ब्याज दर समय-समय पर सरकार द्वारा संशोधित की जा सकती है।


योजना की प्रमुख विशेषताएं:

खाता बेटी की 10 साल की उम्र से पहले खोला जा सकता है।

केवल 15 साल तक निवेश करना होता है।

परिपक्वता (matchurity) पर पूरा फंड 21 साल बाद मिलता है या बेटी की 18 साल की उम्र में विवाह होने पर।

18 वर्ष की उम्र के बाद बच्ची की उच्च शिक्षा के लिए 50% राशि निकाली जा सकती है।टैक्स लाभ:


80C के तहत ₹1.5 लाख तक की टैक्स छूट।

ब्याज और मैच्योरिटी की राशि पर कोई टैक्स नहीं।Disclaimer:


यह लेख केवल सूचनात्मक उद्देश्य के लिए है। इसमें बताए गए रिटर्न अनुमानित हैं और समय के साथ बदल सकते हैं। निवेश करने से पहले किसी पंजीकृत वित्तीय सलाहकार से अवश्य परामर्श करें। सरकारी योजनाओं की शर्तें समय के अनुसार बदल सकती हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें