सोमवार, 23 जून 2025

फ्री में चाहिए फैंसी मोबाइल नंबर जैसे 9999, 1111 या 000 वाला? यहां मिलेगा, जान लें तरीका

फ्री में चाहिए फैंसी मोबाइल नंबर जैसे 9999, 1111 या 000 वाला? 

यहां मिलेगा, जान लें तरीका

क्या आप भी चाहते हैं वो स्पेशल नंबर जिससे सबकी नज़रें बस आपके फोन पर टिक जाएं? अब महंगे VIP मोबाइल नंबर पाने के लिए पैसे खर्च करने की ज़रूरत नहीं! बस ये ट्रिक अपनाएं और मिनटों में फ्री में अपना फैंसी नंबर पाएं — जानें कैसे!

आमतौर पर, भारत में किसी भी कंपनी का मोबाइल नंबर 10 अंकों का होता है, जिसमें पहले के 2 या 3 अंक मोबाइल नेटवर्क को दर्शाते हैं। देश में अधिकतर मोबाइल नेटवर्क दिग्गज टेलिकॉम कंपनियां जैसे जियो, एयरटेल और वोडा-आइडिया के होते हैं, जो ग्राहकों अनेक सुविधाओं की पेशकश करते हैं। ऐसी ही एक सुविधा की पेशकश वोडा-आइडिया भी अपने ग्राहकों को प्रदान करता है, जो शायद ही उन्हे कही और मिले।

टेलिकॉम कंपनियों के अन्य सुविधाओं की तुलना जब बात आती है वीआईपी फैंसी मोबाइल नंबर पाने की तो अधिकतर लोग सिम आउटलेट पर जाकर रीक्वेस्ट करते हैं और अधिक पैसों में इसे खरीदते हैं। हालांकि बहुत से लोगों को यह जानकारी नहीं है की वोडा-आइडिया यह सुविधा काफी समय से ग्राहकों को ऑफर कर रहा है। ऐसे में अगर आप भी एक फैंसी मोबाइल नंबर खरीदना चाहते हैं, तो आप कैसे इसे ले सकेंगे चलिए जानते हैं इसकी पूरी जानकारी।

VI के पास कौन से फैंसी मोबाइल नंबर हैं उपलब्ध

फैंसी मोबाइल नंबर वह मोबाइल नंबर हैं जिनमें विशिष्ट अंकों का संयोजन होता है और यह याद रखने में आसान भी होते हैं। वोडा-आइडिया की बात करें तो उनके पास 99 सीरीज से लेकर 97 और 72 सीरीज में वीआईपी नंबर उपलब्ध है। कंपनी ग्राहकों को दो (फ्री और प्रीमियम) श्रेणी में VIP नंबर ऑफर करती है, प्रीमियम श्रेणी के विकल्प पर आपको अधिक कॉमबीनेशन वाले वीआईपी नंबर मिलते हैं। आप चाहे तो फ्री या प्रीमियम दोनों में से किसी भी एक नंबर का चयन कर सकते हैं।

हालांकि इसमें अगर आप प्रीमियम का विकल्प चुनते हैं तो आपको नंबर के आधार पर अधिक कीमत चुकानी होती है, यह नंबर 11 हजार रुपये तक की कीमत में बिक सकते हैं। प्रीमियम फ्री वीआईपी नंबर की सुविधा केवल पोस्टपेड कनेक्शन के लिए ही ली जा सकती है।

फ्री में कैसें लें VIP मोबाइल नंबर

फ्री में VIP मोबाइल नंबर लेने के लिए आप सबसे पहले इस लिंक पर क्लिक करें।

अब आप वोडा-आइडिया की वेबसाइट पर पहुंचेंगे, यहाँ आपने शहर का पिन कोड दर्ज करें।

इसके बाद नीचे सिलेक्ट VIP फैंसी नंबर पर जाएं।

अब शुरुआत की तीन डिजिट टाइप करें की अपको कौन से अंकों से शुरू होने वाला फैंसी नंबर चाहिए।

उदाहरण के लिए 88 टाइप किया, जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर कई सारे फ्री फैंसी VIP नंबर आ जाएंगे

यहाँ आपको जो नंबर पसंद आए आप उसे अपने एड्रैस पर मँगवा सकते हैं।

हालांकि इसकी सुविधा कंपनी केवल पोस्टपेड कनेक्शन के लिए ही प्रदान कर रही है, तो ऑर्डर का चयन करते समय आपको प्लान भी चुनना होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें