Top-5 Small Cap Fund:
1 साल में 25% तक रिटर्न, निवेशकों की चांदी; सिर्फ 3 साल में पैसा डबल!
स्मॉल कैप फंड्स को हाई रिस्क और हाई रिटर्न वाला निवेश माना जाता है।
क्योंकि यह बाजार की उठापटक से सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं।.
Top-5 Small Cap Fund:
स्मॉल कैप म्युचुअल फंड्स शेयर बाजार में जारी हलचल से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं।
जब बाजार में गिरावट आई तो ये फंड्स सबसे तेजी से गिरे। लेकिन जब बाजार में सुधार आया है, तो इन्हीं फंड्स में मुनाफा कमाने का मौका भी ज्यादा दिखा।
यही कारण है कि स्मॉल कैप फंड्स को हाई रिस्क और हाई रिटर्न वाला निवेश माना जाता है।
बाजार की उठा-पटक के बावजूद पिछले एक साल में पांच स्मॉल कैप फंड्स ने 17-25% का शानदार रिटर्न दिया है।
वहीं, इनमें से कुछ फंड्स ने 3 से 5 साल में निवेशकों का पैसा तीन से चार गुना बढ़ा दिया है।
इनमें मोतीलाल ओसवाल, बंधन, इन्वेस्को इंडिया, डीएसपी और यूटीआई के फंड शामिल है।
आइए इन फंड्स पर एक नजर डालते हैं।.
Motilal Oswal Small Cap Fund.
मोतीलाल ओसवाल स्मॉल कैप फंड एक ओपन एंडेड इक्विटी स्कीम है जो NIFTY Smallcap 250 TRI को ट्रैक करने के लिए डिजाइन की गई है।
इस फंड ने 26 दिसंबर 2023 को बाजार में डेब्यू किया था।
पिछले 1 साल में इस फंड ने निवेशकों को 25.59% का धमाकेदार रिटर्न दिया है। वहीं, अपनी शुरुआत से अब तक (Return Since Launch) इस फंड ने 27.18% का रिटर्न दिया है। अगर किसी निवेशक ने 1 साल पहले इसमें ₹1 लाख का एकमुश्त निवेश किया होता, तो आज उसके फंड की वैल्यू बढ़कर ₹1.25 लाख से ज्यादा होती।. इस स्कीम में मिनिमम ₹500 से निवेश शुरू किया जा सकता हैं। इस फंड में SIP
के माध्यम से भी निवेश किया जा सकता है। SIP
के लिए मिनिमम अमाउंट ₹500 है। इस फंड का एक्सपेंस रेश्यो 0.58% है और इसमें कोई लॉक-इन पीरियड नहीं है। हालांकि, निवेश के एक साल के भीतर यूनिट्स बेचने पर 1% का एग्जिट लोड देना होगा।. Also read: Index
Mutual Funds में निवेश का नया ट्रेंड, कम खर्च में बड़ा एक्सपोजर; कौन लगा सकता है पैसा. Bandhan Small Cap Fund. बंधन स्मॉल कैप फंड भी एक ओपन एंडेड इक्विटी स्कीम है। यह
फंड BSE
250 SmallCap TRI को ट्रैक करता है। 25 फरवरी 2020 को इस फंड को लॉन्च किया गया था। पिछले 1 साल में इस फंड ने 24.65% का रिटर्न दिया है। वहीं, लॉन्ग टर्म में इसका रिटर्न और बढ़ गया है। 3 साल में फंड ने 35.14% और 5 साल में 38.53% का
रिटर्न दिया है।. ₹1 लाख के एकमुश्त निवेश को इस फंड ने 1 साल में ₹1.24 लाख, 3 साल में ₹2.47 और 5 साल में ₹5.1 लाख
से ज्यादा बना दिया है।. इस स्कीम में मिनिमम ₹1,000 से निवेश शुरू किया जा सकता हैं। इस फंड में SIP
के माध्यम से भी निवेश किया जा सकता है। SIP
के लिए मिनिमम अमाउंट ₹100 है। इस फंड का एक्सपेंस रेश्यो 0.39% है और इसमें कोई लॉक-इन पीरियड नहीं है। हालांकि, निवेश के एक साल के भीतर यूनिट्स बेचने पर 1% का एग्जिट लोड देना होगा।. Invesco India
Smallcap Fund. इन्वेस्को इंडिया स्मॉल
कैप फंड को 30
अक्टूबर 2018 को लॉन्च किया गया था। यानी यह फंड 6 साल से ज्यादा पुराना है। पिछले 1 साल में इस फंड ने 19.05% का रिटर्न दिया है। वहीं, लॉन्ग टर्म में इसका भी रिटर्न बढ़ा है। 3 साल में फंड ने 31.05% और 5 साल में 36.09% का
रिटर्न दिया है।. ₹1 लाख के एकमुश्त निवेश को इस फंड ने 1 साल में ₹1.19 लाख, 3 साल में ₹2.25 और 5 साल में ₹4.67 लाख
से ज्यादा बना दिया है।. इस स्कीम में मिनिमम ₹1,000 से निवेश शुरू किया जा सकता हैं। इस फंड में ₹500 से SIP की जा सकती है। इस फंड का एक्सपेंस रेश्यो 0.44% है और इसमें कोई लॉक-इन पीरियड नहीं है। हालांकि, यदि आप अपनी कुल निवेश राशि का 10% से अधिक हिस्सा 365 दिनों के भीतर बेचते हैं, तो अतिरिक्त यूनिट्स पर 1% एग्जिट चार्ज लगेगा।. Also read: Flexi Cap vs
Multi Cap Fund: कम जोखिम में कहां
ज्यादा रिटर्न? उतार-चढ़ाव
भरे बाजार में कैसे बनाएं निवेश स्ट्रैटेजी. DSP Small Cap Fund. डीएसपी स्मॉल कैप फंड एक ओपन-एंडेड इक्विटी स्कीम है। इस
फंड को 1 जनवरी 2013 को लॉन्च किया गया था। पिछले एक साल में इस फंड ने 18.17% का रिटर्न दिया है। वहीं, 3 साल में फंड ने 24.83% और 5 साल में 34.70% का
रिटर्न दिया है।. अगर किसी निवेशक ने इस फंड में ₹1 लाख का एकमुश्त निवेश किया होता तो 1 साल में उसके फंड की वैल्यू ₹1.18 लाख, तीन साल में ₹1.95 लाख और ₹4.43 लाख होती।. इस स्कीम में मिनिमम ₹100 से निवेश शुरू किया जा सकता हैं। इस फंड में ₹100 से ही SIP की जा सकती है। इस फंड का एक्सपेंस रेश्यो 0.85% है और इसमें कोई लॉक-इन पीरियड नहीं है। हालांकि, निवेश के 364 दिनों के भीतर यूनिट्स बेचने पर 1% का एग्जिट लोड देना होगा। इस फंड का बेंचमार्क BSE
250 SmallCap TRI इंडेक्स है।. UTI
Small Cap Fund. यूटीआई स्मॉल कैप फंड को
BSE
250 SmallCap TRI इंडेक्स को ट्रैक करने
के लिए डिजाइन किया गया है। इस फंड को 22 दिसंबर 2020 को लॉन्च किया गया था। पिछले एक साल में इस फंड ने 17.59% का रिटर्न दिया है। वहीं, 3 साल में फंड ने 23.82% का रिटर्न दिया है।. अगर किसी निवेशक ने इस फंड में ₹1 लाख का एकमुश्त निवेश किया होता तो 1 साल में उसके फंड की वैल्यू ₹1.18 लाख और तीन साल में ₹1.89 लाख से ज्यादा होती।. इस स्कीम में मिनिमम ₹5,000 से निवेश शुरू किया जा सकता हैं। इस फंड में ₹500 से ही SIP की जा सकती है। इस फंड का एक्सपेंस रेश्यो 0.65% है और इसमें कोई लॉक-इन पीरियड नहीं है। हालांकि, निवेश के एक साल के भीतर यूनिट्स बेचने पर 1% का एग्जिट लोड देना होगा। इस फंड का बेंचमार्क NIFTY
Smallcap 250 TRI इंडेक्स है।.
(डिस्क्लेमर: यहां म्युचुअल फंड स्कीम की डीटेल दी गई है। ये निवेश की सलाह नहीं
है। म्युचुअल फंड में निवेश बाजार के जोखिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने
एडवाइजर से परामर्श कर लें।). संबंधित पोस्ट. Top-5 Small Cap Fund: 1 साल में 25% तक रिटर्न, निवेशकों की चांदी; सिर्फ 3 साल में पैसा डबल! Index Mutual Funds में निवेश का नया ट्रेंड, कम खर्च में बड़ा एक्सपोजर; कौन लगा सकता है पैसा. Baroda BNP Paribas MF ने लॉन्च किया NFO, ₹500 की SIP से शुरू कर सकते हैं निवेश. Upcoming NFO: अगले हफ्ते खुलेंगे ये 4 फंड्स; हेल्थ, टूरिज्म और टॉप 15 स्टॉक्स वाली स्कीम्स में निवेश का मौका,
₹500 से कर सकते हैं शुरुआत. भारतीय युवा
जल्दी रिटायर तो होना चाहते हैं, लेकिन उसके लिए पर्याप्त सेविंग नहीं करते हैं — रिपोर्ट में दावा. ITR फाइल करने जा रहे हैं और Form 16 व Form 16A में हैं कंफ्यूज, तो आइए जानते हैं कौन किसके लिए है जरूरी. महिलाओं के लिए LIC
की खास स्कीम: हर महीने ₹7000 की कमाई, सलाना ₹48000 की एक्स्ट्रा इनकम; जानिए पूरी डिटेल्स. Aadhaar Card को फ्री में अपडेट कराने का आखिरी मौका, इस तारीख के बाद लगेगा पैसा. लोन के बदले बीमा खरीदने का
दबाव?
जानिए क्या है आपका हक. यूरोप की यात्रा पर एस जयशंकर, फ्रांस, EU और बेल्जियम के साथ भारत की रणनीतिक साझेदारी को देंगे बल.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें